क्या किसी की दादी कर सकती है इतना घिनोना काम,
हरियाणा : बेटियों के संरक्षण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं बना रही है। बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ जैसे अभियान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं। विगत दिवस एक तरफ जहां भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर पूरा देश गर्व कर रहा था वहीं हरियाणा के सिरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
ज्ञात हो कि हरियाणा राज्य पहले से ही भ्रूण हत्याओं के लिए कुख्यात है, अब एक दादी ने पोती संग शर्मनाक हरकत को अंजाम दे हरियाणा के दामन में एक और दाग लगा दिया है। दरअसल, हरियाणा के सिरसा जिले में एक बच्ची का उसी की दादी ने गुप्तांग जला दिया। वजह यह थी कि वह मासूम अपने माता-पिता की तीसरी बेटी थी। उस मासूम का कोई भाई नहीं था। इसी वजह से उसकी दादी ने गुस्से में आकर मासूम के गुप्तांग को बेरहमी से जला दिया।आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के डिंग में घटित इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ-साथ आगे की जांच भी शुरू कर दी है। थाने के एसएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले भी आरोपी महिला अपनी चार वर्षीय मासूम पोती को जान से मारने की कोशिश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी महिला अपनी बहु को बेटा न होने पर ताने भी देती है। वहीं अपनी बेटी और अन्य बहुओं पर गर्व करती थी, क्योंकि उन्होंने बेटे का जन्म दिया था। जानकारी के अनुसार पीड़िय चार वर्षीय मासूम की दो बहनें क्रमशः 5 तथा 6 वर्षीय हैं।
घटना के दिन घर पर कोई नहीं था, दादी ने मौके का फायदा उठा मासूम को अपने गुस्से का शिकार बना डाला और गर्म चिमटे से मासूम के गुप्तांग को जला दिया। इससे पहले बेटे को जन्म देने पर दादी और पीड़ित बच्ची के पापा में बहस भी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी CWC को दी। इसके बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।


Следующая страница [url=https://blsp.me]http slon5 cc[/url]