उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरेंदेश/विदेश

61 लोगों से भरी नाव गोदावरी नदी में डूबी, NDRFकी 2 टीमें सर्च अभियान में जुटी

आंध्र प्रदेश, शहर पूर्वी गोदावरी। यहां से होकर बह रही गोदावरी नदी में आज एक नाव डूब गयी। नाव में 61 लोग सवार थे। नाव के डूबने से 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 23 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। इस नाव को पुन्नामी टूरिज्म द्वारा संचालित किया जाता था। डूबने के दौरान नाव देवीपटनम के पास मौजूद गांदी पोचम्मा मंदिर से पापिकोंदलु पर्वत श्रृंखला की ओर यात्रा कर रही थी।  हादसा देवीपटनम के पास मौजूद कच्चुलुरु गांव के पास हुआ।

NDRF की दो टीमों को  – हर टीम में 30 जवान  – घटनास्थल के लोइए रवाना कर दिया गया है, और लापता लोगों की तलाश इस खबर के लिखे जाने तक जारी है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है और कहा है कि इस हादसे से उन्हें बहुत दुःख पहुंचा है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से गोदावरी में पानी भारी मात्रा में बह रहा था। जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन गोदावरी में बाढ़ का 5.13 लाख क्यूसेक पानी बह रहा था।

One thought on “61 लोगों से भरी नाव गोदावरी नदी में डूबी, NDRFकी 2 टीमें सर्च अभियान में जुटी

  • [url=https://www.emproconstruction.com/]Wood frame[/url] – Casas sostenibles, Inversión inteligente

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *