अन्यताज़ा ख़बरेंदेश/विदेश

अब क्या बोल गए विराट कोहली अनुष्का के लिए इतने सालों बाद

 

विराट ने खुद आमिर के सामने ये स्वीकार किया था.

कुछ लोग क्रिकेटर्स के फैन होते हैं। कुछ होते हैं जो क्रिकेटर्स की पूजा करते हैं। मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें क्रिकेट से कुछ ख़ास लेना-देना नहीं होता लेकिन इससे जुड़ी गॉसिप सुनकर ही ये खुदको धन्य समझने लगते हैं। अब ये खबर किसने फैला दी कि दीपावली के मौके पर क्रिकेटर और एक्टर की जुगलबंदी साथ दिखने वाली है।

सूत्रों से पता चला है कि विराट कोहली और आमिर खान एक स्‍पेशल चैट शो में शिरकत करने वाले हैं। यह दीपावली पर ऑनएयर होगा। इसमें यह दोनों अपनी जिंदगी के बारे में खास बातें करते नजर आएंगे। जाहिर सी बात है कि जिस शो में विराट जाए और अनुष्का का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है भला?

तभी तो विराट ने आमिर के साथ मिलकर इस चैट शो में कई राज खोले हैं। चलिए यह सारी बातें जानते हैं विराट की जुबानी।

सच क्या है देखते हैं

ये बात तो आपने भी सुनी ही होगी कि जुबान का कोई भरोसा नहीं है। यह कभी भी कहीं भी फिसल जाती है। शो के दौरान विराट ने बातों ही बातों में बताया कि दोनों बीते 3-4 सालों से डेट कर रहे हैं।

हम मजाक कर रहे थे

सुना आपने, विराट ने खुद बताया है कि दोनों पिछले 3-4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो भैया कुछ समय पहले तक “We are just friends” की दुहाई क्यों देते थे?

विराट ने कुछ और मजेदार बाते बताई वो देखते हैं हम आगे

 

खट्टी-मिठी बातें आई सामने

इस चैट शो में विराट ने अनुष्का को लेकर कुछ खट्टी-मिठी बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी इस खास लेडी की कौनसी बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती है और अनुष्का में बुराई क्या है?

अनुष्का ने बनाया है बेहतर

विराट के अनुसार, अनुष्का अपने रिश्ते को लेकर बेहद ईमानदार हैं। दोनों काफी समय से साथ में हैं। एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। अनुष्का ने उन्हें एक इंसान के तौर पर और बेहतर बनाया है, लेकिन अनुष्का में बुराई भी है।

कुछ एसा नहीं पसंद

विराट ने अपनी लेडी लव की पेट भरकर तारीफ की, लेकिन उनकी बुराई का भी खुलासा किया। विराट ने कहा कि, ‘अनुष्का हमेशा 5-7 मिनट लेट होती हैं जो उन्हें बिल्कुल नहीं पसंद।’

ये भी बोले कोहली

लेटलतीफी से हैं परेशान

अनुष्का काम में देरी कर देती हैं। उनकी ये लेटलतीफी वाली आदत विराट को नापसंद है। अब डियर विराट आपको भी समझना चाहिए कि आप एक स्टार को डेट कर रहे हैं।

कोहली करते हैं दिखावा

इधर कोहली-अनुष्का की बुराई के बारे में बात कर रहे थे तो वहीं के.एल. राहुल भी कोहली के राज खोल रहे थे। राहुल ने बताया कि, ‘कोहली को फ्लॉन्ट करने की आदत है। वे शो ऑफ करते हैं।’ राहुल ने ये भी कहा कि, ‘कोहली चेंजिंग रूम में भी बिना शर्ट के घूमते हैं।

कोहली का नाम चीकू किसने रखा ये भी जाने ।

कोहली ने चीकूनाम को लेकर भी बड़ी दिलचस्प बात बताई।

धोनी ने मैच के दौरान स्टंप माइक पर ‘चीकू’ बोल-बोलकर इस नाम को इतना मशहूर कर दिया कि फैंस भी कोहली को ‘चीकू’ कहने लगे। इसके बाद विराट इसी नाम से पुकारे जाने लगे।

खरगोश जैसे दिखे थे कोहली

कोहली ने चैट शो के दौरान आमिर को बताया कि अंडर-17 स्तर पर खेलते समय उन्होंने एक हेयरकट करवाया था। इसमें वो बिलकुल खरगोश जैसे दिख रहे थे। एक कॉमिक में खरगोश जैसे दिखने वाले कैरेक्टर का नाम ‘चीकू’ था।

देखना होगा दिलचस्प

विराट कोहली क्रिकेट के स्‍टार हैं तो आमिर खान बॉलीवुड के, इन बातों के अलावा इस चैट शो में और कौनसे राज खुलने हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे भी दीपावली दूर थोड़े ही है।