बंशीधर भगत ने कहा: 2022 विधानसभा चुनाव में बंपर बहुमत से सरकार बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य।
देहरादून- पूर्व मंत्री और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके सर्वसम्मति से निर्वाचन का ऐलान किया। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि उनका सबसे प्रमुख लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की बंपर बहुमत से सरकार बनाने का है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सबसे पहले वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को टटोलेंगे और उसके बाद मार्च में नई टीम का एलान करेंगे।


3 thoughts on “बंशीधर भगत ने कहा: 2022 विधानसभा चुनाव में बंपर बहुमत से सरकार बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य।”