अन्यताज़ा ख़बरेंदेश/विदेश

वीरेंदर सिंह बने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री

60 विधान सभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में भाजपा ने 21 सीटें हासिल की जबकि कांग्रेस को 28 सीटों मिली .NPF को 4 और NPP को भी 4 सीटें मिली. AITC   को 1   लोक जान शक्ति पार्टी को भी 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवार को भी 1 सीट मिली।

मणिपुर में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नही हुआ। कांग्रेस के एक विधायक तथा कांग्रेस के अलावा सभी दलों ने भाजपा को समर्थन दिया है । अब भाजपा ने  32 विधायको के साथ सरकर बनाने का दावा किया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा के एन वीरेंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। वे जल्दी ही राज्यपाल नज़्मा हेपतुल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

आपको बता दे कि एन बीरेन सिंह पिछ्ले साल अक्टूबर में ही कांग्रेस छोडकर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री इ इबोबी सिंह ने कहा कि वे मंगलवार तक अपना इस्तीफा दे देंगे।