निकाय, पंचायत व लोकसभा चुनाव में भी हासिल करेंगे शानदार विजय : मदन कौशिश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास ही पार्टी का सिद्धांत है। हमारी पार्टी कभी भी अलग से चुनाव के लिए तैयारी नहीं करती है। हमेशा तैयार रहती है। पार्टी में हमेशा कार्यकर्ता रहते हैं और हमेशा कार्यक्रम भी होते रहते हैं। आगामी निकाय, पंचायत व लोकसभा चुनाव में भी हम जीत हासिल करेंगे।
बुधवार को रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन चार सत्रों आयोजित हुए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया। इसमें सबसे पहले हमने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने पर जनता और कार्यकताओं के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी के आठ वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हमने जुलाई 2022 तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। इसमें जिला कार्यसमिति के अलावा 252 मंडलों की कार्यसमितियों की बैठक, नौ जिलों में प्रशिक्षण, रैलियां आदि पर भी मंथन किया गया। इसे लेकर जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई। इस बैठक में चुनाव से पहले तैयार किया दृष्टि पत्र को दोहराया गया। समान नागरिक संहिता, एक साल में तीन सिलिंडर देने समेत कई नई कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इसके साथ ही विपक्ष की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा गया कि विपक्ष हमेशा देशहित के कार्यों में बाधा डालते आया है। इसलिए जनता ने नकारा है।
भारत आज विश्व को दिखा रहा दिशा : गौतम
राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर देश का मान बढ़ा है। आज भारत विश्व को दिशा दिखाने का काम कर रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेख वर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी पीएम व सीएम बन सकता है।प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि सभी इंटरनेट मीडिया के जरिये सक्रिय रहें।
ये रहे शामिल
इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरिलया निशंक, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, डा. मोहन सिंह बिष्ट, रमेश गढ़िया, गजराज सिंह बिष्ट आदि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.