NationalNewsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून सहसपुर पुलिस को चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

देहरादून: राजधानी देहरादून में सहसपुर पुलिस ने महंगे शौक पूरे करने के लिए एक महिला का मोबाइल चुराकर उसके बैंक खाते से ऑनलाइन लाखों रुपये उड़ाने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल, नकदी, ज्वैलरी और वारदात के पैसों से खरीदी गई नई बाइक बरामद की है. ​जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. वहीं आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे के शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था. वहीं दूसरी ओर

क्या था पूरा मामला? चोरी की घटना देहरादून के सहसपुर ​में 15 अक्टूबर घटित हुई थी, जब सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अनुराधा (पुत्री पुरुषोत्तम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चुराकर बैंक खाते से ऑनलाइन लाखों रुपये निकाल लिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. ​सर्विलांस और सीसीटीवी से हुआ खुलासा ​गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सुरागकशी करते हुए बीते दिन रामपुर पुल सहसपुर क्षेत्र से आरोपी शाहरून (पुत्र दाराखान) को धर दबोचा.

शंकरपुर निवासी अनुराधा ने सहसपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसका मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपए निकल लिए गए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. रामपुरपुर सहसपुर क्षेत्र से शारून उम्र 22 वर्ष निवासी राम्मपुरा माफी, जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया है.
-मनोज नौटियाल,सहसपुर कोतवाली प्रभारी-

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे का आदी है और अपने महंगे शॉप पूरा करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. उसने 29 सितंबर को वादिनी के कमरे से मोबाइल चोरी किया था और ट्रिक से पासवर्ड खोलकर उसमें मौजूद एप के जरिए 1.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे. इन पैसों से उसने एक R15 मोटरसाइकिल और ज्वैलरी खरीद ली थी. पुलिस द्वारा आरोपी से मोबाइल फोन, ₹40000 नकद ₹40000 अनुमानित कीमत की ज्वैलरी एक R15 मोटरसाइकिल बरामदगी में किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरून, मूल निवासी रामपुर माफी, थाना भोलीपुरा, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

बुजुर्ग से साइबर ठगी: देहरादून में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर हरिद्वार के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाया. आरोपियों ने दंपती से करीब 50 लाख रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिए. पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.